दोआबा कॉलेज की शिवानी यूनिवर्सिटी में सेकंड
जालंधर | जीएनडीयू की बीएससी आईटी सेमेस्टर-6 की परीक्षा में दोआबा कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शिवानी ने 400 में से 323 अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी में दूसरा, अल्का शर्मा ने 297 और तनु शर्मा ने 294 अंक हासिल करके मैरिट में जगह बनाई। प्रिंसिपल डॉ. नरेश कुमार धीमान, डॉ. प्रदीप भंडारी, प्रो. नवीन जोशी और प्रो. गुरसिमरन ने सभी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया और इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।