जालंधर के जसवंत बने जनरल सेक्रेटरी
जालंधर | पानीपत के 6 डान ब्लैक बेल्ट कनवर सिंह धीमान की तरफ से हैपकीडू स्पोर्ट्स फेडरेशन इंडिया का गठन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बॉडी से मान्यता प्राप्त इस संस्था के नेशनल जनरल सेक्रेटरी मकसूदां के रहने वाले 7 डान ब्लैक बेल्ट जसवंत सिंह और टेक्निकल डायरेक्टर यूएसए से 7 डान ब्लैक बेल्ट अमरजीत बावा को नियुक्त किया गया।
जसवंत सिंह ने बताया कि देश में पहले भी हैपकीडू नाम की एसोसिएशन और किक बॉक्सिंग के नाम से संस्था चल रही है, लेकिन कोई भी फेडरेशन के रूप में इसे स्पोर्ट्स की बेहतरी के लिए नहीं चला रहा। इस लिए उन्होंने मिलकर इस संस्था का गठन किया है। फेडरेशन ने अपने साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़ के सदस्यों को भी शामिल किया है। पंजाब की तरफ से होशियारपुर के इंद्र मोहन को प्रधान बनाया गया है जो आने वाले दिनों में पंजाब बॉडी का गठन करेंगे।
जसवंत सिंह पिछले 26 सालों से कराटे के साथ जुड़े हुए हैं। जो वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन ऑफ मार्शल आर्ट यूएसए से 7 डान हैं। जसवंत सिंह ने बताया कि वह अपनी एकेडमी में लड़कियों को फ्री ट्रेनिंग देते है। क्योंकि आज के दौर में लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की जानकारी होनी चाहिए।
हैपकीडू स्पोर्ट्स फेडरेशन इंडिया का गठन
जसवंत सिंह ने बताया- फेडरेशन ने पंजाब की तरफ से इंद्र मोहन को प्रधान बनाया।