पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • गोपाल नगर में शरारती तत्वों ने कूड़े के डंप में आग लगाई

गोपाल नगर में शरारती तत्वों ने कूड़े के डंप में आग लगाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | गोपाल नगर में साईंदास स्कूल की ग्राउंड के बाहर बने कूड़े के डंप को कुछ शरारती तत्वों ने जला दिया। जले कूड़े की लपटों का सारा धुंआ गोपाल नगर में फैल गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई और राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

डंप की लोहे की चादरों से बनी दीवारें भी जल गई। वहीं, कूड़े के इस डंप को यहां से हटाने की लंबे समय से मांग चल रही है। इस खुले डंप की वजह से इलाके में स्कूलों और स्कूल ग्राउंड में सैर और खेलकूद के लिए आने वाले बच्चों और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...