23 अप्रैल को होने वाला खसरा और रुबेला का टीकाकरण अब एक मई से शुरू होगा
जालंधर | मीजल और रुबेला (एमआर) का 23 अप्रैल को होने वाला टीकाकरण अब एक मई को शुरू होगा। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन और सेहत विभाग के जानकारों का कहना है कि सभी जिलों में टीके पहुंच चुके हैं। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक मई को टीकाकरण अभियान शुरू करने की सलाह दी है। 23 अप्रैल को टीकाकरण इसलिए शुरू नहीं हो पाया क्योंकि उस दिन केंद्र सरकार के एक अन्य टीकाकरण मिशन के प्रोग्राम रखे गए थे। इसलिए इसे मात्र एक हफ्ते के लिए ही पोस्टपोन किया गया था।
एमआर अभियान के तहत पंजाब के 9 महीने से 15 साल तक के लगभग 75 लाख बच्चों को खसरा और रुबेला का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में सेहत विभाग, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग व एनजीओ पिछले लगभग दो महीनों से लगातार एमआर टीकाकरण को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।
प्रदेश के सभी जिलों में पहुंच चुके हैं टीके
एमआर कैंपने से जुड़ा लिट्रेचर।