फगवाड़ा गेट से दोपहर को स्कूटर चोरी करके ले जाता चोर सीसीटीवी में कैद
जालंधर | शहर में चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। फगवाड़ा गेट मार्केट में दोपहर साढ़े 12 बजे एक युवक मोबाइल हाउस के साथ लगती गली में खड़े स्कूटर को चुरा ले गया। चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई। स्कूटर मालिक कुशन ककड़ निवासी बस्ती शेख ने बताया कि उन्होंने चेतक स्कूटर पीबी08-एएन-6449 मोबाइल हाउस के साथ वाली गली में सुबह 9 बजे खड़ा किया था। वह वहीं मोबाइल शॉप पर काम करते हैं। दोपहर 12 बजे के बाद वहां जाकर देखा तो स्कूटर गायब था। इसकी शिकायत थाना नंबर 3 में दी है। थाना प्रभारी विजय कुंवर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर साफ दिख रहा है। निशानदेही कर उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
मार्केट में दोपहर साढ़े 12 बजे की घटना