पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • फगवाड़ा में हालात सामान्य, जालंधर के आईजी जोनल ने लिया जायजा

फगवाड़ा में हालात सामान्य, जालंधर के आईजी जोनल ने लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को भी फगवाड़ा में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त दिखाई दिए। सोमवार को शहर के बाजार तो खुले लेकिन कुछ दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। प्रशासन के मुताबिक फगवाड़ा में हालात पूरी तरह से काबू में है जबकि लुधियाना में उपचाराधीन युवक की हालत स्थिर है। आईजी जालंधर जोनल नौनिहाल सिंह ने एसपी कार्यालय में एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा, डीसी मोहम्मद तैयब, एसपी पीएस भंडाल, एएसपी मलिक से बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और अमन-शांति बनाए रखने की अपील की है।

आरएएफ ने किया डेमोन्स्ट्रेशन, कई बार निकाला फ्लैग मार्च

अकाल स्टेडियम में अापातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सीआरपी के रेपिड एक्शन फोर्स विंग की ओर से डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। -भास्कर

उन्होंने अधिकारियों को लॉ एंड आर्डर हर हाल में बरकरार रखने के निर्देश भी दिए। एसएसपी कपूरथला ने कहा कि शहर में पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और सभी पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। फगवाड़ा में खुशहाली के लिए जल्द ही पीस कमेटी की बैठक भी होगी। वहीं, शाम करीब 4 बजे जिला पुलिस के सहयोग से आरएएफ की ओर से आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डेमोन्स्ट्रेशन किया गया। इस दौरान एसएसपी कपूरथला संदीप शर्मा, एएसपी मलिक, डीएसपी संदीप सिंह मंड, डीएसपी सोहन लाल संधू भी मौजूद थे।

कानून व्यवस्था भंग करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई

पत्रकारों से बातचीत में डीसी कपूरथला मोहम्मद तैयब ने कहा कि फगवाड़ा में स्थिति अंडर कंट्रोल है, किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अमन-कानून की स्थिति बहाल रखने के पुख्ता प्रबंध किए हैं। भारी मात्रा में पुलिस फोर्स समेत ड्यूटी मजिस्ट्रेट शहर में तैनात हैं। उन्होंने चेतावनी कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...