पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत के किनारे लगी आग

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत के किनारे लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | जालंधर-पठानकोट हाईवे से सटे खेतों में सोमवार दोपहर आग लग गई। इस संबंध में कानपुर निवासी राजा ने बताया कि वो समस्तपुर से आ रहे थे। रास्ते में पक्की हुई फसल के किनारे पर आग लगी देखी। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे रोकी और पास ही स्थित लोगों को बुलाकर आग पर पानी डालना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले आग बुझा दी गई थी।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने पा लिया था आग पर काबू

समय रहते बुझाई

लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण खेत के किनारे लगा बिजली का ट्रांसफार्मर है। दोपहर के समय तेज हवा चल रही थी। इसी दौरान चिंगारी गिरने से आग लगने का अंदेशा जताया गया है। राजा ने बताया कि कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे खेत के मालिक ने लोगों का आभार जताया। आग पर अगर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो पूरी फसल जलकर राख हो सकती थी।

खबरें और भी हैं...