पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट कर मां को घर से निकालने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | गांव रायपुर रसूलपुर के रहने वाली बुजुर्ग दर्शन कौर प|ी निरंजन सिंह ने बेटे पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में दर्शन कौर ने बताया कि बेटा कई साल से दुर्व्यवहार करता है। इससे परेशान होकर पांच महीने पहले एसएसपी ऑफिस में कंप्लेंट दी थी। सोमवार को पुलिस ने पूछताछ करने के लिए बेटे को फोन किया तो उसने तैश में आकर गाली-गलौज और मारपीट की। दर्शन कौर सिविल अस्पताल में भी डरती रहीं कि कहीं उनका बेटा आ गया तो फिर से गाली-गलौज और मारपीट करेगा।

खबरें और भी हैं...