जेल में बंद कार लुटेरे गैंग के किंगपिन जोगा का साथी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने जेल में बंद कार लुटेरे गैंग के किंगपिन जोगा फोलड़ीवाल के 22 साल के साथी मुकेश कुमार लाला को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मॉडल टाउन श्मशानघाट के पास स्थित नगर निगम कॉलोनी के रहने वाले मुकेश कुमार उर्फ लाला उर्फ रोहित को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
इंचार्ज हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि विधिपुर फाटक के पास एएसआई हरजिंदर सिंह ने मुकेश कुमार को अरेस्ट किया है। वह अपने किसी साथी से मिलने आया था। आरोपी ने पूछताछ में माना कि वह आठवीं पास है और उसके पिता नगर निगम में चौकीदार है।
वह एक फाइनांसर के पास रिकवरी का काम करता है। उसकी दोस्ती जोगा फोलड़ीवाल से थी। वह अकसर उसके पास अपना पिस्टल रखकर जाता था। कुछ महीने पहले वह पकड़ा गया था। वह कभी कभार जब दोस्तों से मिलने जाता था तो पिस्टल डब में लगाकर जाता था ताकि उन पर रौब दिखा सके। इंचार्ज का कहना है कि जोगा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि मुकेश सच बोल रहा है या झूठ। थाना मकसूदां में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले 4 केस दर्ज हैं।
विधिपुर फाटक के पास पकड़ा गया
देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ की हिरासत में पकड़े गए आरोपी।
किसान चोरी की राइफल के साथ गिरफ्तार
देहात के सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गिल ने बताया कि इसी तरह कपूरथला के गांव फियाली के रहने वाले 26 साल के किसान गुरपाल सिंह उर्फ गोपा को चोरी की राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी मारपीट के तीन केस दर्ज है। आरोपी ने माना कि यह राइफल उसने गांव जेठपुर में रहते एक रिश्तेदार के घर से चोरी की थी। इंचार्ज ने कहा कि आरोपी से यह पता किया जा रहा है कि राइफल चोरी करने का उसका मकसद क्या था।
क्राइम रिपोर्टर | जालंधर
देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने जेल में बंद कार लुटेरे गैंग के किंगपिन जोगा फोलड़ीवाल के 22 साल के साथी मुकेश कुमार लाला को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मॉडल टाउन श्मशानघाट के पास स्थित नगर निगम कॉलोनी के रहने वाले मुकेश कुमार उर्फ लाला उर्फ रोहित को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
इंचार्ज हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि विधिपुर फाटक के पास एएसआई हरजिंदर सिंह ने मुकेश कुमार को अरेस्ट किया है। वह अपने किसी साथी से मिलने आया था। आरोपी ने पूछताछ में माना कि वह आठवीं पास है और उसके पिता नगर निगम में चौकीदार है।
वह एक फाइनांसर के पास रिकवरी का काम करता है। उसकी दोस्ती जोगा फोलड़ीवाल से थी। वह अकसर उसके पास अपना पिस्टल रखकर जाता था। कुछ महीने पहले वह पकड़ा गया था। वह कभी कभार जब दोस्तों से मिलने जाता था तो पिस्टल डब में लगाकर जाता था ताकि उन पर रौब दिखा सके। इंचार्ज का कहना है कि जोगा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि मुकेश सच बोल रहा है या झूठ। थाना मकसूदां में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले 4 केस दर्ज हैं।
पुलिस को देख कार से निकलकर ड्राइवर भागा, साथी से मिला चिट्टा
जालंधर | मॉडल हाउस रोड पर नाकाबंदी देखकर कार ड्राइवर तो भाग गया लेकिन उसके साथी को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर उससे 12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) मिला है। पुलिस गोविंदवाल साहिब के 31 साल के हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी से पूछताछ कर रही है। फरार आरोपी गुरजैपाल नगर का दविंदर सिंह राजा है। थाना डिवीजन नंबर-5 में केस दर्ज किया है। एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर माधवी कल्याण मॉडल हाउस रोड पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान नाके से पहले कार रुकी और ड्राइवर तो भाग निकला। हरविंदर ने पूछताछ में माना कि वह अमृतसर एरिया से नशा लेकर जालंधर आता है। यहां पर राजा की मदद से बेचा करता था। वह ग्राहक की तलाश में आया था कि पकड़ा गया।