पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टूडेंट्स बोले-पेपर टू में मैथ्स टफ रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर |जेईई मेन्स क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स के लिए रविवार को जेईई एडवांस का पेपर हुआ। इस बार जेईई एडवांस का पेपर ऑनलाइन ही लिया गया। जबकि जेईई मेन्स के पेपर में कैंडिडेट्स को ऑप्शन थी कि वे या तो ऑफलाइन दे सकते हैं या फिर ऑनलाइन।

शहर से करीब 800 स्टूडेंट्स ने जेईई मेन्स क्लियर किया था। वे सभी इस पेपर के लिए अपीयर हुए। सैफरॉन मॉल के डिजिटल जोन में सेंटर बनाया गया। पेपर वन सुबह नौ से 12 बजे तक और पेपर टू दोपहर दो से पांच बजे तक लिया गया। पेपर देकर निकले एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के स्टूडेंट गुरनूर ने बताया कि पेपर वन तो आसान रहा लेकिन पेपर टू में मैथ्स का भाग बहुत टफ था। स्टूडेंट आदित्य मनचंदा ने बताया कि इस बार पैटर्न में बदलाव था। मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन में नेगेटिव मार्किंग भी रही तो बड़े ध्यान से पेपर सॉल्व करना पड़ा। ओवरऑल मेरा पेपर अच्छा हो गया।

खबरें और भी हैं...