पेपर चौक पर संविधान चौक का बोर्ड लगाने का मामला
फगवाड़ा | फगवाड़ा के पेपर चौक का नाम बदलकर संविधान चौक रखने का बोर्ड लगाने से हुए पथराव और फायरिंग के चौथे दिन यानी सोमवार को भी शहर में पुलिस बंदोबस्त सख्त रहा। दुकानें भी खुली रहीं। लुधियाना में उपचाराधीन युवक की हालत भी स्थिर है। आईजी जालंधर जोनल नौनिहाल सिंह ने फगवाड़ा एसपी कार्यालय में एसएसपी कपूरथला, डीसी कपूरथला और एसपी व एएसपी के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को अफवाहों से बचने की अपील भी की।
फगवाड़ा में अमन-शांति, खुली रहीं दुकानें