पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • अमेरिकी कंपनी फ्री में खत्म करेगी कूड़ा, मांगी नगर निगम से जमीन

अमेरिकी कंपनी फ्री में खत्म करेगी कूड़ा, मांगी नगर निगम से जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पटना साहिब में स्मार्ट सिटी प्रोडक्ट्स पर एग्जीबिशन देखकर लौटे मेयर जगदीश राज राजा ने कहा कि वहां आई अमेरिका की एक कंपनी जालंधर का कूड़ा बिना फीस खत्म करने को तैयार है। इसके लिए सिर्फ नगर निगम को जमीन देनी पड़ेगी।

कंपनी का दावा है कि ऐसे प्रोजेक्ट अमेरिका में पहले से चल रहे हैं। निगम को इसके लिए सिर्फ जमीन देनी होगी। मेयर ने कहा कि कंपनी को प्रोजेक्ट की जानकारी देने के लिए जालंधर बुलाया है। कंपनी का दावा है कि कूड़े से बिजली और खाद बनाएंगे। कूड़े को छांटने की जरूरत नहीं है। लोगों के घरों से आया कूड़ा सीधा इस्तेमाल किया जाएगा।

मेयर ने पटना में देखी स्मार्ट सिटी प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी

खबरें और भी हैं...