पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चौधरी मोटर के मालिक के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | आयकर विभाग ने 45 लाख रुपये की इनकम टैक्स रिकवरी के लिए मोता सिंह नगर स्थित चौधरी मोटर एजेंसी के मालिक अशोक चौधरी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इनकम टैक्स असेसमेंट में चौधरी के खिलाफ ये आकर की रिकवरी निकाली गई थी। रिकवरी के लिए चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हुआ लेकिन उन्होंने ये पैसे डिपार्टमेंट को जमा नहीं करवाए। इस बीच डिपार्टमेंट के दबाव के चलते कंपनी के एक पार्टनर ने एक लाख रुपये की राशि जमा करवा दी।

टैक्स जमा करवाकर लेना होगा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

अशोक चौधरी की तरफ से कोई रकम जमा नहीं करवाई गई तो डिपार्टमेंट ने लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया। अब अशोक चौधरी डिपार्टमेंट से कर समाशोधन प्रमाण पत्र लिए बगैर विदेश नहीं जा सकते। उन्हें आयकर विभाग में टैक्स जमा करवा कर एनओसी लेनी होगी, फिर अपने खिलाफ एलओसी को हटवाना होगी, तभी विदेश जा सकेंगे। आयकर विभाग ने अशोक चौधरी की फर्म मैसर्ज चौधरी मोटर एजेंसी की असेसमेंट की थी, जिसमें ये रिकवरी निकली।

खबरें और भी हैं...