सरकारी स्कूल ढेसियां काहनां में मनाया गया पोषण दिवस
पोषण दिवस के मौके स्कूल व हेल्थ विभाग का स्टाफ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा करते हुए। -भास्कर
जालंधर | डायरेक्टर स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रोग्राम अफसर अमरजीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव ढेसियां कान्हा में पोषण दिवस मनाया गया।
इसमें हेल्थ विभाग से एएनएम बलविंदर कौर, सीडीपीओ शकुंतला देवी, सुपरवाइजर बलबीर कौर ने प्रोग्राम में सहयोग दिया। समारोह के दौरान स्कूली ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर रिटायर्ड सीएचटी सरजीवन और उर्मिला सूद, गणित अध्यापक संदीप सिंह, हेल्थ वर्कर रामलुभाया, आशा वर्कर मनजीत कौर, सुरिंदर कौर, कमलादेवी और आंगनबाड़ी वर्कर मंजू बाला, सुभाष रानी कुलविंदर कौर, राजरानी, निर्मल, पंचायत सदस्य रणजीत सिंह, सरपंच मोहन सिंह, पंच तरसेम सिंह, हरजीत सिंह, लालचंद मौजूद रहे।