पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • हाउस मीटिंग में 50 लाख के एस्टीमेट ही डाल सकेंगे पार्षद

हाउस मीटिंग में 50 लाख के एस्टीमेट ही डाल सकेंगे पार्षद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयर जगदीश राज राजा का कहना है कि निगम हाउस की मीटिंग में हरेक कौंसलर के 50 लाख के डेवलपमेंट के एस्टीमेट रखे जाएंगे। हाउस की मीटिंग का एजेंडा तैयार किया जा रहा है और इसी हफ्ते मीटिंग संभावित है।

मेयर ने कहा कि सभी काउंसलर 50 लाख रुपए तक का काम ही हाउस की मीटिंग में रखें। कई काउंसलरों ने 2-2 करोड़ रुपए के काम के एस्टीमेट तैयार किए हैं। 80 काउंसलरों के हिसाब से काम का बजट 40 करोड़़ रुपए हो जाएगा। मीटिंग में जो काम पास होंगे, वे अगले 2 से 3 महीने में शुरू करवाने होंगे। लेकिन निगम इस दौरान कमाई के मामले में करीब-करीब जीरो ही रहेगा। इन महीनों में रेवेन्यू काफी कम रहता है। मेयर के लिए भी काम करवाना चुनौती रहेगा।

बजट में सड़कों के लिए सिर्फ 20 करोड़... नगर निगम के साल 2018-19 के बजट में सड़कों के लिए सिर्फ 20 करोड़ रुपए का बजट है। पहली मीटिंग में ही 40 करोड़ रुपये के काम होंगे। इससे निगम का बजट भी बिगड़ेगा। मेयर राजा ने कहा कि कौंसलरों को यह समझना होगा कि बजट के मुताबिक काम करवाने होंगे। बजट में सड़कों के लिए रखे जाना वाला फंड भी बढ़ाना होगा।

खबरें और भी हैं...