गांव घुडियाल में जागरूकता कैंप, किसानों को पराली न जलाने के लिए किया प्रेरित
कृषि विभाग तथा किसान भलाई विभाग आदमपुर द्वारा आज गांव घुडियाल में मुख्य कृषि अफसर जालंधर के दिशा-निर्देश अनुसार ब्लॉक स्तरीय किसान सिखलाई कैंप लगाया गया। कैंप में कृषि विकास अफसर डॉ. बलकार चंद ने किसानों को धान की नई विकसित किस्मों के बारे में जानकारी दी।
डॉक्टर नरेश कुमार गुलाटी कृषि अफसर जालंधर ने धान तथा गेहूं की पराली को आग लगाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि दालों की फसल की ज्यादा से ज्यादा बुआई करनी चाहिए। अंत में डॉक्टर अमरीक सिंह कृषि विकास ऑफिसर आदमपुर ने किसानों को खाद का सही इस्तेमाल तथा मिट्टी के बारे में जानकारी दी। इस मौके मनिंदर सिंह एईओ, जितेंद्र कुमार, मनदीप सिंह, राजेश कुमार, अमृतपाल सिंह सभी एएसआई स्माइल सिंह, मेहर चंद तथा किसान उपस्थित थे।