वेलफेयर सोसायटी ने महिलाओं को सूट बांटे
जालंधर| जय माता वेलफेयर सोसायटी की तरफ से पहला सम्मान समारोह करवाया गया, जिसमें 300 जरूरतमंद महिलाओं को सूट बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक बावा हैनरी व मेयर जगदीश राज राजा ने शिरकत की। यहां डौली हांडा, पवन सूरी, पार्षद वासुगिल, रजनी मट्टू, निर्मल सिंह निम्मा, परमजीत पम्मा, अवतार सिंह, राजविंदर सिंह राजा, कुलदीप भुल्लर, वंदना भुल्लर, सूरज लाहौरिया, डा. आनंद, जसविंदर सिंह, डा. सतपाल गुप्ता, अंजु लूंबा, कंवलजीत कौर, डा. सुमित अग्रवाल, अमित वर्मा, सतपाल, राज कुमार सूरी, बलदेव वर्मा, नरेश शर्मा मौजूद थे।