एकनूर वेलफेयर सोसायटी बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों को देगी स्टेशनरी
जालंधर|एकनूर वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर की 127वीं जयंती को समर्पित समारोह 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती के मौके पर करवाया जा रहा है। सोसायटी सदस्यों की तरफ से बाबा साहिब के संदेश शिक्षा का सभी को समानता का अधिकार मिले। इसे ही मुख्य रखते हुए सोसायटी सदस्यों ने इस समारोह में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन के 100 से ज्यादा बच्चों को स्टेशनरी बांटने का फैसला लिया है। प्रधान प्रदीप खुल्लर और वाइस चेयरमैन डा. आशीष कपूर ने बताया कि समारोह सुबह 10 बजे होगी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दान शिक्षा दान है। इसलिए ही सोसायटी की तरफ से बच्चों को स्टेशनरी व अन्य जरूरी सामग्री बांटी जा रही है। ताकि बच्चे शिक्षा के मार्ग में उनकी आर्थिक स्थिति की रुकावट न बने और बच्चों को शिक्षा से जुड़े रहने के लिए मोटिवेट किया जा सके।