पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • 10 राज्यों में एटीएम सूखे; 13 दिन में 5 गुना ज्यादा नोट निकले, अब तेजी से छपाई शुरू

10 राज्यों में एटीएम सूखे; 13 दिन में 5 गुना ज्यादा नोट निकले, अब तेजी से छपाई शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैश की कमी पर ग्राउंड रिपोर्ट | पेज 10

एटीएम से अप्रैल में अब तक निकलने चाहिए थे 8.45 हजार करोड़ रु. निकाले गए 45 हजार करोड़; दो हजार के नोट नदारद

 राहुल गांधी का ट्वीट

समझो अब नोटबंदी का फरेब आपका पैसा नीरव मोदी की जेब

मोदीजी की क्या ‘माल्या’ माया नोटबंदी का आतंक दोबारा छाया

देश के ATM सब फिर से खाली बैंकों की क्या हालत कर डाली...

नोटबंदी से चार दिन पहले 4 नवंबर 2016 को 17.74 लाख करोड़ के नोट सर्कुलेशन में थे। अभी 18.04 लाख करोड़ के नोट सर्कुलेशन में हैं।

पंजाब में किल्लत नहीं: सूबे के ज्यादातर शहरोें में करेंसी की समस्या नहीं है। हां, ग्रामीण इलाकों में कुछ दिक्कत जरूर है। जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और लुधियाना जैसे बड़े शहरों में कोई समस्या नहीं है।

एटीएम में कम हुई नकदी

क्या हुआ जनवरी से ही नकदी की मांग ज्यादातर राज्यों में दोगुनी हो गई थी

देश में हर माह 19 से 20 हजार करोड़ नकदी की मांग रहती है। पर जनवरी से मांग दोगुनी हो गई। जनवरी से मार्च में हर माह 40 से 45 हजार करोड़ रु. सप्लाई किए गए। स्टॉक कम हुआ। सामान्यत: 3 लाख करोड़ के बदले अभी 1.75 लाख करोड़ का स्टॉक है। अप्रैल में शुरू के 13 दिन में 45 हजार करोड़ की डिमांड रही। यानी रोज 3,461 करोड़ निकले।

और आगे क्या छपाई तेज, 3-4 दिन में सुधार के आसार

आरबीआई का कहना है कि उसके पास पर्याप्त नकदी है। लॉजिस्टिक कारणों से कुछ राज्यों में एटीएम में नकदी भरने और कैलिब्रेशन की प्रक्रिया जारी रहने से दिक्कतें हैं। फिर भी सभी चार नोट प्रेसों में छपाई तेज कर दी गई है।

और ये अंदेशा: संदेह है कि दो हजार के नोटों की जमाखोरी हो रही है। निपटने के लिए 500 के नोटों की छपाई 5 गुना बढ़ाई जाएगी।

5 स्तरों पर सफाई; वित्तमंत्री समेत दो मंत्री, एक अफसर, मंत्रालय और आरबीआई ने कहा- जल्द सुधरेंगे हालात...

मंगलवार को सरकार ने पांच स्तरों पर सफाई दी। वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के पास पैसे की दिक्कत नहीं है। वित्त राज्य मंत्री और आर्थिक मामलों के सचिव ने मीडिया से बात की। वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक की ओर से बयान जारी किए गए। कहा गया कि राज्यों और आरबीआई में कमेटी बनाकर राज्यों के बीच करेंसी का असंतुलन खत्म किया जाएगा। इसमें दो से तीन दिन लग सकते हैं।

वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

क्यों हुआ 2000 के नोट की छपाई बंद होना और शादी का सीजन बड़ी वजह

18 लाख करोड़ की नकदी चलन में है। इनमें 6.7 लाख करोड़ 2000 के नोटों में हैं। लोगों से ये नोट वापस नहीं आ रहे। इनकी छपाई भी बंद है। 2000 के नोट एटीएम में डालने पर 60 लाख रु. तक आते हैं। पर छोटी करेंसी 15 से 20 लाख तक के ही आते हैं। सिर्फ 30% एटीएम 200 के नोटों के लिए कैलिब्रेटेड हैं। और इस बीच शादी का सीजन जारी है।

खबरें और भी हैं...