लाडोवाल प्लाजा पर टोल वसूली पर रोक
कपूरथला | जालंधर-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले लाडोवाल टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स वसूलनेे पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। एक िपटीशन की सुनवाई के दौरान मंगलवार को लोक अदालत ने ये आदेश दिए। लोक अदालत ने कहा 15 मार्च 2018 को राजमार्ग पर बेरिकेड्स लगाने के आदेश दिए गए थे, जिसमें विभाग पूरी तरह से विफल रहा है। इस रोड पर 72 हादसे हो चुके हैं। मामले में चीफ सेक्रेटरी पंजाब करण अवतार सिंह व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी पार्टी बनाया गया है। अब इस केस में 16 पार्टियां हो गई हैं।