लापरवाही बरतने पर एसटीपी की इंस्पेक्टरों को चेतावनी
जालंधर| अवैध निर्माण की रिपोर्ट निर्धारित समय के बाद न मिलने पर सीनियर टाउन प्लानर मोनिका आनंद ने बिल्डिंग डिपार्टमेंट के स्टाफ को कार्रवाई की चेतावनी दी है। लोकल बाॅडी डिपार्टमेंट और विभागीय विजिलेंस ने 31 बिल्डिंग्स की रिपोर्ट मांगी थी।
एटीपीज़ अौर इंस्पेक्टर्स को 13 अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई। मंगलवार सुबह एसटीपी ने एटीपी और इंस्पेक्टरों को एक दिन में रिपोर्ट देने की चेतावनी दी है। एसटीपी ने कहा है कि अगर रिपोर्ट न दी गई तो विभागीय कार्रवाई होगी। इन 31 बिल्डिंग्स की खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट्स ने शिकायत दी थी। लगातार शिकायतों के बावजूद न तो अवैध निर्माण रुका और न ही इल्लीगल काॅलोनियां डेवलप होने से रुकीं।
शहर में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर एसटीपी ने 13 अप्रैल तक मांगी थी 31 बिल्डिंगों की रिपोर्ट
गढ़ा में अवैध निर्माण रोकने को नहीं मिली डयूटी मजिस्ट्रेट भेजने की मंजूरी
नगर निगम ने गढ़ा में अवैध निर्माण गिराने के लिए डिप्टी कमिश्नर आफिस से अभी तक डयूटी मजिस्ट्रेट भेजने की मंजूरी नहीं मिली है। अवैध निर्माण को लेकर विधायक परगट सिंह को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा था। नगर निगम कमिश्नर ने गढ़ा में बनी अवैध इमारत को गिराने के आदेश दे रखे हैं। निर्माण का सामान बिल्डिंग में है और बिल्डिंग लॉक है। ऐसे में डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पहले सामान निकाला जाएगा और उसके बाद बिल्डिंग गिराई जाएगी। इस बिल्डिंग काे लेकर कौंसलर प्रभदयाल और बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुषमा दुग्गल में मेयर आॅफिस में बहस भी हुई थी।
कुक्की ढाब के पास दो दुकानें, गिल लोनी के बाहर दुकानें, होटल अमन, छाबड़ा गेस्ट हाउस, 327 मोता सिंह नगर, दोआबा चौक के पास माइक खोसला की बिल्डिंग, तक्खड़ कांप्लेक्स के पास बिल्डिंग, 66 फुटी रोड पर एक बिल्डिंग, घास मंडी के पास अवैध कॉलोनी, वेरका मिल्क प्लांट के पास अवैध निर्माण, कुलदीप परिहार अस्पताल, माॅडल टाउन में 3-बी बिल्डिंग, बर्ल्टन पार्क के पास अवैध निर्माण, गार्डन कॉलोनी में अवैध निर्माण, सोढल चौक के पास बिल्डिंग, किशनपुरा चौक के पास बिल्डिंग, लम्मा पिंड पंप की बैक साइड पर बनी बिल्डिंग, किशनपुरा में दत्ता शॉप्स, गोल मार्केट मिट्ठापुर रोड पर 3 दुकानें, गिल कॉलोनी के साथ अवैध कॉलोनी, वडाला रोड पर कॉलोनी, 66 फुट रोड पर केक हाउस के पीछे बिल्डिंग, आदर्श नगर में दशहरा ग्राउंड के पास दुकान, गोल्डन एवेन्यू में चार शोरूम, रसीला नगर में करण एंक्लेव कॉलोनी, 66 फुट रोड पर पलटून पिज्जा की बिल्डिंग, बस्ती दानिशमंदा में कॉलोनी, बस्ती दानिशमंदा में स्विमिंग पूल के पास कॉलोनी, दिलबाग पतीसा के सामने बिल्डिंग, जेपी नगर में फ्लैट के पास बिल्डिंग।
सख्त निर्देश के बावजूद नही हटे अवैध निर्माण...
सोढल चौक के पास अवैध दुकानें सील... बिल्डिंग विभाग ने सोढल चौके के पास गोबिंद नगर में अवैध बिल्डिंग सील की है। यह कार्रवाई लोगों की शिकायत पर कमिश्नर के आदेश पर की गई है। रिहायशी इलाके में बिना मंजूरी अवैध रूप से दुकान बनाई गई हैं।
अवैध निर्माण से जुड़े मामलों में रिव्यू मीटिंग... लोकपाल और हाईकोर्ट में लंबित पड़े अवैध निर्माण के मामलों में मंगलवार को निगम कमिश्नर डाॅ. गर्ग ने बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के साथ रिव्यू मीटिंग की। बैठक उन सभी बिल्डिंग्स की जानकारी ली जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही।