बाजवा ने किया मीटिंग का बायकाॅट
जालंधर| वरियाणा डंप साइट के साथ जमीन खरीद कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के मामले में गठित सब कमेटी भी जालंधर कैंट और जालंधर वेस्ट की पॉलिटिक्स में फंस गई है। सब कमेटी की पहली मीटिंग ही नहीं हो पाई।
वार्ड नंबर 76 के पार्षद लखबीर सिंह बाजवा, जिन्होंने वरियाणा में प्लांट लगाने का विरोध किया है, पहली मीटिंग में शामिल नहीं हुए। सब कमेटी में बाजवा के अलावा कैंट हलके के पार्षद पवन कुमार और रीना कौर शामिल हैं। मंगलवार को नगर निगम में मीटिंग तय थी लेकिन बाजवा नहीं पहुंचे। कमेटी के अन्य मेंबर्स कुछ देर तक एसई केसी बांसल के रूम में रहे लेकिन जब बाजवा नहीं आए तो सब वापस चले गए।
प्लांट पर विधायक रिंकू ने नहीं जताया ऐतराज
बताया जा रहा है कि लखबीर सिंह बाजवा को कैंट के हलके के पार्षद पवन कुमार को सब कमेटी में शामिल करने पर ऐतराज है। कौंसलर पवन कुमार केंट हल्का के विधायक परगट सिंह के करीबी हैं। बाजवा वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू के करीबी हैं और बाजवा को ऐसी आशंका है कि पवन कुमार वरियाणा में प्लांट का समर्थन कर सकते हैं। प्लांट लगाने के लिए दो ही जगह पर हैं जमशेर और वरियाणा। जमशेर का प्लान रद्द कर दिया गया क्योंकि विधायक परगट सिंह को एतराज था। वरियाणा में प्लांट पर विधायक रिंकू ने एेतराज नहीं जताया है। लेकिन लोगों में विरोध है ऐसे में रिंकू भी लोगों के साथ ही रहेंगे। बाजवा भी प्लांट का विरोध कर रहे हैं लेकिन पवन कुमार की मौजूदगी में मीटिंग नहीं करना चाहते।