पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बीजेपी नेता राकेश के बेटे ने पुलिस पर सियासी दबाव में पर्चा करने के लगाए आरोप

बीजेपी नेता राकेश के बेटे ने पुलिस पर सियासी दबाव में पर्चा करने के लगाए आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करन ने बताया - एसएचओ साहब बुला रहे हैं, यह कहकर थाने ले गए थे। - भास्कर

जालंधर| सुल्तानपुरी लोधी के रहने वाले भाजपा ब्लॉक प्रधान राकेश पुरी पर पुलिस केस को लेकर मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान राकेश पुरी के बेटे करन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सियासी दबाव में पिता पर केस दर्ज किया है। उसने बताया कि सुलतानपुर लोधी थाने में उनके पिता के खिलाफ 11 मार्च को एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके मुताबिक पुलिस ने 4 बजकर 5 मिनट पर टी-पॉइंट, रणधीरपुर में नशे की 325 गोलियां बरामद कीं। करन ने कहा कि पुलिस के दो मुलाजिम सिविल ड्रेस में उनकी दुकान में आए थे। एसएचओ साहब बुला रहे हैं, यह कहकर थाने ले गए थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। पुलिस ने सियासी दबाव में फर्जी केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...