पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • 250 लोग आते हैं आधार कार्ड के लिए, 40 को ही मिलता है टोकन

250 लोग आते हैं आधार कार्ड के लिए, 40 को ही मिलता है टोकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवा केंद्र में एक काउंटर पर ही होता है काम। - भास्कर

स्कूलों में एडमिशन का दौर शुरू हो जाने से आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं लेने वालों की भीड़ बढ़ी

जालंधर| आधार कार्ड की सर्विस को लेकर लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। सुबह 7 बजे सेवा केंद्र के बाहर लोगों की लाइनें लगनी शुरू हो जाती है ताकि आधार कार्ड बनवा सकें या संशोधन करवा सकें। मगर सेवा केंद्र में आधार कार्ड से संबंधित सर्विस के लिए सिर्फ एक ही काउंटर है। यहां पर पूरे दिन में 40 लोगों को ही सर्विस दी जाती है। बाकी लोगों को वापस लौटा दिया जाता है। लाइन में खड़े पहले 40 लोगों को आधार सर्विस के लिए टोकन मिल जाता है और बाकी वापस लौटते हैं।

सेवा केंद्र में रोजाना औसतन ढाई सौ के करीब लोग आधार कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए पहुंचते हैं। 200 से ज्यादा लोगों को वापस लौटाया जाता है। स्कूल-काॅलेजों में एडमिशन का दौर शुरू हो चुका है। लोगों को आधार कार्ड की सबसे ज्यादा जरूरत इसी समय में है। मगर जिला प्रशासन के पास लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं है।

खबरें और भी हैं...