फायर सेफ्टी वीक : सरकारी एडवोकेट और स्टाफ को दिए आग बुझाने के टिप्स
डीए सतपाल ने कहा - फायर सेफ्टी टिप्स भी हमारे जिंदगी का हिस्सा। - भास्कर
जालंधर| सेशन कोर्ट स्थित डीए (प्रॉसीक्यूशन) सतपाल के दफ्तर में फायर सेफ्टी वीक के दौरान फायर आफिसर राजिंदर शर्मा ने मंगलवार को सरकारी वकील और स्टाफ को आग बुझाने के टिप्स दिए। राजिंदर शर्मा ने कहा कि घर हो या दफ्तर उसमें आग बुझाने वाले उपकरण जरूर होने चाहिए। खासकर कार्बन डाइऑक्साइड गैस सिलेंडर। डीए सतपाल ने कहा कि फायर सेफ्टी टिप्स भी हमारे जिंदगी का हिस्सा हैं। इस दौरान अग्निकांड में मौत का ग्रास बन चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया। इस अवसर पर सरकारी वकील मदन लाल बाठला,गुरपाल सिंह,विशाल आनंद,रिषी भारद्वाज, मीतू और स्टाफ मौजूद थे।