पोषण दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को संतुलित आहार संबंधी जानकारी दी
जालंधर| बाल विकास प्रोजेक्ट अफसर जालंधर अर्बन के निर्देशों अनुसार आंगनबाड़ी सेंटर नं. 3 संतोखपुरा में सीडीपीओ इंद्रजीत कौर की अगुवाई में पोषण दिवस मनाया गया। डॉ. मनदीप कौर ने गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक खुराक और समय-समय पर चेकअप करवाने के लाभ बताए गए। सुपरवाइजर जसविंदर कौर ने गर्भवती औरतों की गोद भराई की रस्म अदा की। मौके पर कौंसलर रीना कौर, एएनएम पलिवंद कौर, नीतू, बलजीत कौर आदि मौजूद थीं।