पंजाबी रंगोत्सव का छठा दिन : पहले विश्व युद्ध के दर्द को किया बयां
जालंधर| केएल सहगल में पंजाबी रंग उत्सव के छठे दिन ‘मुड़ आ लामा’ नाटक पेश किया। नाटक को कीर्ति कृपाल ने निर्देशित किया है। इस नाटक का लेखन डॉ. आत्मजीत ने किया है। नाटक में पहले विश्व युद्ध की कहानी को पेश किया गया, जिसमें बताया गया कि युद्ध का मानवता और आम लोगों की जिंदगी पर क्या असर पड़ा था। युद्ध से लोगों को मानसिक ही नहीं शारीरिक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। युद्ध के कारण गरीब और आम लोगों को खाने की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसमें भारत ही नहीं दुनिया के हर कोने में रहना वाला आदमी युद्ध न होने की मांग करता है। नाटक में गगनदीप सिंह, हरजोत नटराज, जसप्रीत जस्सी, हैप्पी प्रिंस, जगजीत सिंह, सिकंदर सिंह, मनिंदर सिंह, रूद्र, सुलक्खन सिंह, सिमरन, गुरनोर सिंह, सुरिंदर सोहना ने मुख्य रोल अदा किया हैं।