पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • खराब रहा इंटरनेट, दूसरे दिन भी ड्राइविंग ट्रैक पर ठप रहा काम

खराब रहा इंटरनेट, दूसरे दिन भी ड्राइविंग ट्रैक पर ठप रहा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| ड्राइविंग ट्रैक पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी काम प्रभावित रहा। दो दिन से इंटरनेट में खराबी के कारण काम ठप है। मंगलवार को ट्रैक पर नेटवर्किंग की समस्या के चलते आवेदकों को वापस लौटाया गया।

दूर-दराज से लोग ड्राइविंग टेस्ट देकर लाइसेंस बनवाने आए थे, उन्हें लौटाया गया। कहा गया है कि नेटवर्क में समस्या के चलते टेस्ट नहीं हो पाएंगे। उन्हें बाद में बुलाया जाएगा। वहीं, जिन लोगों की मंगलवार को अपॉइंटमेंट थी, वह भी वापस लौटे। ड्राइविंग ट्रैक पर विजिलेंस रेड के बाद से ही व्यवस्था ठप है। लोग लगातार परेशान हैं। पहले कंप्यूटर नहीं होने की वजह से काम ठप था और अब नेटवर्क ठप होने की वजह से नहीं हो पा रहा।

खबरें और भी हैं...