बदलाव... दिन का तापमान 36 डिग्री पार, आज छाएंगे हल्के बादल
जालंधर | मौसम में बदलाव से तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार दोपहर तक मौसम सुहावना रहा और हल्की हवाएं चलती रहीं। बाद में तापमान 36 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मौसम आमतौर पर साफ रहेगा लेकिन दोपहर तक हल्के बादल छाने की संभावना है।
रात का टेंपरेचर बढ़ेगा
इस हफ्ते के अंत तक दिन गर्म रहेंगे और रात का तापमान भी 21 डिग्री के पार जाएगा। दूसरी तरफ खेतों में गेहूं लहलहा रही है। कंबाइन मालिकों ने खेतों में कटाई के दाम बढ़ा दिए हैं। बारिश की आशंका और कंबाइन के रेट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।