काव्य संग्रह ‘अगले कदम से पहले’ का विमोचन करते हुए गणमान्य।
जालंधर | पंजाब लेखक संघ की ओर से कमलेश आहुजा के काव्य संग्रह ‘अगले कदम से पहले’ का विमोचन किया गया। एसडी कॉलेज में हुए समारोह में मुख्य रूप से डॉ. हरमहेंद्र सिंह बेदी ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि राकेश शांतिदूत और सोहन कुमार थे। अध्यक्ष मंडल में पूर्व प्रिंसिपल जेसी जोशी, डॉ. रश्मि खुराना और सिमर सिदोष रहे।
बीज वक्तव्य पेश करते हुए डॉ. तरसेम गुजराल ने कहा कि इन कविताओं में सौंदर्य, पीड़ा व विलक्षणता का भाव आता है। साहित्य एक बरगद के पेड़ की तरह है, जिसके नीचे बैठने से आपको संवाद मिलता है। इस काव्य संग्रह में स्त्री जीवन की विभिन्न परतें खुलती हैं। प्रपत्र पेश करते हुए डॉ. लेखराज ने कहा कि ये पुस्तक सुप्त संवेदनाओं को जागृत करती है। विशिष्ट वक्ता डॉ. कीर्ति केसर, डॉ. राज शर्मा, डॉ. अजय शर्मा व डॉ. विनोद कुमार थे। मंच संचालन राजिंदर परदेसी और डॉ. कुलविंदर कौर ने किया। यहां संयोजक मोहन सपरा, डॉ. गुरनाम कौर बेदी, नीतू शर्मा, अनिल कुमार, सुरिंदर, निर्मल सिंह, जीवन आहुजा, रमेश चंद्र, एचसी मल्होत्रा, अनिता अग्रवाल, रमेश शौंकी, वीरेंद्र सोनी, अनिता सोनी, कमल भल्ला, विशाल सूरी, डॉ. नीलम जुल्का आदि मौजूद रहे।