पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • मंडी में स्क्रैप की शार्टेज बढ़ी, इंगट Rs.900 प्रति टन तक तेज

मंडी में स्क्रैप की शार्टेज बढ़ी, इंगट Rs.900 प्रति टन तक तेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेस रिपोर्टर | जालंधर/ मंडी गोबिंदगढ़

पिछले हफ्ते पंजाब की लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में स्क्रैप की सप्लाई में आई कमी की बदौलत लोह उत्पादों के भावों में तेजी दर्ज की गई। मंडी में इंगट का भाव 38,400 रुपए प्रति टन के स्तर पर बंद हुआ। जोकि पिछले हफ्ते के दौरान 37,300 रुपए प्रति टन दर्ज किया गया था। कारोबारी सूत्रों ने बताया कि स्क्रैप की शार्टेज करीब 20 से 30 फीसदी की है। बाहर की मंडियों में पड़ता न होने कारण मंडी में तेजी देखने को मिली है। सूत्रों अनुसार अभी अगले हफ्ते यह तंगी बने रहने की संभावना है। हालांकि मंडी में फर्नेस इकाइयों द्वारा कनवर्जन रेट न घटाये जाने के विरोध में उद्यमियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल भी महज एक दिन चली। यदि यह हड़ताल लंबी चलती तो भावों में और तेजी देखने को मिल सकती थी। उधर दिल्ली बाजार में सरिया, एंगल बनाने वाली कंपनियों में भी कच्चे माल की कमी हो गई जिसके चलते उत्तर भारत के स्टॉक के माल ऊंचे भाव पर खरीद करने पड़े। फलत: सरिये में औसतन 600/700 रुपए एवं एंगल-चैनल में 500/600 रुपए प्रति टन का इजाफा हो गया। कच्चा माल महंगा होने एवं दिल्ली में अलग-अलग बाजारों में नगर निगम का बुलडोजर फिरने से व्यापार डिस्टर्ब हो गया है। इसे देखते हुए और तेजी नहीं लग रही है। लोहा-इस्पात उद्योग पर वर्तमान समय में चौतरफा मार पड़ रही है। एकतरफ कच्चे माल के भाव विदेशों में ऊंचे चल रहे हैं। घरेलू राज्यों से भी माल खरीदकर वर्तमान में सरिये के पड़ते 1200/1300 रुपए प्रति टन नुकसान में बन रहे हैं। यही कारण रुपए की भारी तंगी के बावजूद अधिकतर कंपनियों ने 600/700 रुपए प्रति टन सरिये के भाव और बढ़ाकर व्यापार किया। ़

लोहा बाजार

खबरें और भी हैं...