पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • जालंधर | ग्रास रूट पर बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने

जालंधर | ग्रास रूट पर बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | ग्रास रूट पर बच्चों को फुटबॉल से जोड़ने के लिए किकर्स एकेडमी ने पिम्स फुटबॉल ग्राउंड में बेबी फुटबॉल लीग करवाई, जिसमें 5 से 10 साल तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। कोच और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी वरुणदीप ने बताया कि एआईएफएफ की गाइड लाइंस पर लीग करवाई गई।

छोटे बच्चों को फुटबॉल के साथ जोड़ने और उनकी स्किल डेवलप करने के उद्देश्य से छोटे बच्चों के लिए इस मैच का आयोजन किया गया था। बच्चों के लिए ग्राउंड का दायरा भी घटाया गया। कोच वरुणदीप ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को 15 साल की उम्र से खेलने भेजते हैं, जबकि बच्चों की सही उम्र 5 साल है। उन्होंने कहा कि अगले शनिवार दोबारा इस लीग करवाई जाएगी, जिसमें शहर के और ज्यादा बच्चे शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...