जालंधर| मास्टर गेम्स एसोसिएशन की तरफ से चंडीगढ़ में करवाई फर्स्ट नेशनल मास्टर गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पंजाबी कोच और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
जालंधर कैंट में आर्मी आफिसर मैस में करवाए कार्यक्रम में विशेष रूप से रिटायर्ड एक्सईएन डा. अजमेर सिंह और इंडिया नेशनल मास्टर गेम्स के जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार ने शिरकत की। पंजाब पुलिस में एएसआई और एथलेटिक्स कोच सुधीर कटोच ने बताया कि नेशनल मास्टर गेम्स पिछले महीने 3 से 7 अप्रैल को चंडीगढ़ में करवाई गई थी, जिसमें भारत के सभी राज्यों ने हिस्सा लिया। बॉस्केटबॉल, एथलेटिक्स व हॉकी में चैंपियन बनने के साथ पंजाब ओवरऑल चैंपियन रहा। उन्होंने बताया कि 7 से 15 सितंबर को एशिया मास्टर गेम्स के लिए जल्द भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।