जालंधर | जालंधर से दरभंगा के लिए रेलवे ने पहली सुपरफास्ट जनरल वीकली ट्रेन अंत्योदय एक्सप्रेस रविवार को शुरू कर दी गई। इससे जालंधर से दरभंगा जाने के लिए एक और ऑप्शन मिल गई है। सिटी रेलवे स्टेशन से दरभंगा के लिए ट्रेन 11.10 बजे रवाना हुई।
इतवार को जनरल/अनारक्षित 16 डिब्बों की वीकली ट्रेन संबंधी अधिक यात्रियों को जानकारी न होने के कारण अधिकतर ट्रेन के डिब्बे खाली ही रहे। ट्रेन में बायो शौचालय, हर कोच में 20 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सामान रखने के लिए गद्दीदार रैक (जिन्हें सीट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा) माड्यूलर शौचालय-शौचालय इस्तेमाल होने की जानकारी देने वाला डिसप्ले, एलईडी लाइट लगाई गई हैं। ट्रेन हर रविवार सुबह 10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 5.10 पर दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों के बीच यह ट्रेन 1404 किलोमीटर का सफर 25.30 घंटे में पूरा करेगी।