चैंपियनशिप में जालंधर के लड़कों ने सेकंड, लड़कियों ने पाई थर्ड पोजीशन
जालंधर | 69वीं जूनियर पंजाब बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में लड़कों की टीम ने सेकंड व लड़कियों की टीम ने थर्ड पोजीशन हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। पंजाब बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की तरफ से फतेहगढ़ साहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के इंडोर हॉल में करवाई चैंपियनशिप में लड़कों के वर्ग में 24 व लड़कियों के वर्ग में 22 टीमों ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय चैंपियनशिप में वीरवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।
लड़कों के वर्ग में पहले स्थान पर लुधियाना की बाबा लोधियाना अकेडमी, दूसरे स्थान पर जालंधर डिस्ट्रिक्ट की टीम रही। लड़कियों के वर्ग में पहले स्थान पर अमृतसर पहले, लुधियाना दूसरे व जालंधर की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल कोच भवखंडन सिंह, कोच अनूप कुमार, कोच भुपिंदर सिंह मौजूद रहे। डिस्ट्रिक्ट बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के सेक्रेटरी परजिंदर सिंह निज्जर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर भविष्य में मेहनत के लिए प्रेरित किया।
69वीं जूनियर पंजाब बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप
एसोसिएशन के सेक्रेटरी ने कहा- खिलाड़ियों को बेहतर नतीजे के लिए और मेहनत करनी होगी। -भास्कर