पुलिस डीएवी में मीसल्स रुबेला वेक्सीनेशन कैंपेन के प्रति अवेयर
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पीएपी कैंपस जालंधर कैंट में हेल्थ एंड वैलनेस क्लब के द्वारा एक लघु नाटक प्रस्तुत की गई। इसमें स्टूडेंट्स को सरकार द्वारा चलाए जा रहे मीसल्स रुबेला वेक्सीनेशन कैंपेन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस जागरुकता अभियान का हिस्सा बनने का संदेश दिया। स्टूडेंट्स को लघु नाटक की तैयारी अमित सोहल और अनुपम गोयल द्वारा करवाई गई।