महिलाओं को हर भूमिका निभाने के लिए प्रबल होना चाहिए: डॉ. श्रुति शु्क्ला
अपने दिमाग पर हम स्वयं ही नियंत्रण कर सकते हैं, यह बात सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मकसूदां कैंपस में आयोजित शी वॉक, शी टॉक के 7वें चरण में एससीईआरटी, पंजाब की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. श्रुति शुक्ला ने कही। सेमिनार में छात्रों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
सेमिनार में जैसमीन टूर, तनप्रीत परमार, मनिंदर मिन्हास, डॉ. सुकृति व परमिंदर बेरी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर चुके हैं। इस बार डॉ. श्रुति शुक्ला ने कहा कि एक औरत को बहन, प|ी, बहु, मां जैसे कई किरदार निभाने पड़ते हैं और हर भूमिका निभाने के लिए प्रबल होना चाहिए।
डॉ श्रुति शुक्ला ने अपने अनुभवों के साथ छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपनी किताब पदमा के बारे में भी बताया एवं कहा कि उन्होंने इस किताब को अपनी सासु मां को समर्पित किया है। को-चेयरपर्सन परमिंदर कौर ने अपने अनुभवों को सांझा किया और छात्रों को सहनशील व आशावादी रहने के लिए प्रेरित किया। मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. जसदीप कौर धामी ने श्रुति शुक्ला का धन्यवाद किया।