मेहरचंद में स्टूडेंट्स ने लगाई वर्किंग और स्टिल मॉडल्स की एग्जीबिशन
मेहरचंद पालीटेक्निक कॉलेज में टेक्नो मेला-2018 करवाया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने अपने बनाए हुए मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई। उद्घाटन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त वाइस चांसलर डॉ. अजय शर्मा ने किया। डीएवी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आरके महाजन और डेविएट के प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार विशेष मेहमान रहे। इनका स्वागत डॉ. जगरूप सिंह ने किया। प्रदर्शनी में 80 के करीब वर्किंग और स्टिल मॉडल पेश किए गए। स्टूडेंट्स को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से शमशेर सिंह और रमेश कुमार की अध्यक्षता में सेमिनार लगाया गया। डीएवी यूनिवर्सिटी की ओर से भी विशेष स्टाल लगाया गया। स्टूडेंट्स को ट्रैफिक समस्या और डिजिटल इकोनॉमी के प्रति जागरूक करने के लिए एक्सपर्ट्स की ओर विशेष लेक्चर भी करवाए गए। कॉलेज के सीडीटीपी विभाग के गांवों में स्थापित सेंटरों ने भी अपने प्रोड्क्ट दिखाए। प्रदर्शनी को 3000 से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने देखा। टेक्नो मेले में राजीव भाटिया, दिलदार सिंह, संजय बांसल, जेएस घेड़ा, उषा किरण, कश्मीर कुमार, रिचा अरोड़ा, मंजू मनचंदा, प्रिंस मदान, हीरा महाजन, रचिता कोतवाल और राजेश कुमार मौजूद रहे।
पूर्व पार्षद कस्तूरी लाला के पोते को श्रद्धांजलि, परिवार से जताई संवेदना
जालंधर | पूर्व पार्षद कस्तूरी लाल के पोते दिवंगत राहुल को शुक्रवार को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। 9 साल का राहुल बुधवार दोपहर शहीद भगत सिंह काॅलोनी में अपने घर से साइकिल चलाने निकला था। उसका शव काॅलोनी के सीवरेज डिस्पोजल में मिला था। राहुल की मौत से शहर में शोक की लहर है। कॉलोनी में सनातन धर्म मंदिर में शोक सभा में विधायक बावा हैनरी, विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व सीपीएस कृष्णदेव भंडारी, पूर्व सांसद महिंदर सिंह केपी, कौंसलर पति प्रीत खालसा, बलजीत सिंह नीला महल, गुरदीप सिंह, काला नागरा, पूर्व पार्षद कंवलजीत सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर तरसेम लाल भारद्वाज, गुरजीत सिंह, भाजपा प्रधान रमेश शर्मा, वेद विशिष्ट, एक्सईएन गुरमेल सिंह, पार्षद सुशील कालिया, बिहारी लाल सचदेवा, पार्षद पति सलिल बाहरी, इरविन खन्ना, सरदारी लाल, वंदना भुल्लर, बाल किशन बाली, जरनैल सिंह रंधावा, सुनील शर्मा, दीपक शारदा, ओमप्रकाश ओमी पहुंचे।
मुख्य मेहमानों को अपने मॉडल्स के बारे में जानकारी देते हुए स्टूडेंट्स।