गुरुद्वारा श्री गंगसर साहिब करतारपुर में दर्शनों के लिए पहुंचने लगी संगत
जालंधर | श्री गुरु अर्जुन देव जी ने करतारपुर बसाया था। उन दिनों पानी की किल्लत थी तो गुरु साहिब ने यहां कुआं स्थापित कराया। ये कुआं आज भी है। करतारपुर कस्बे के एतिहासिक गुरुद्वारा गंगसर में बैसाखी पर समागम हुआ। संगत ने बड़ी संख्या में यहां माथा टेका। गुरुघर के पास झूले लगे हैं। दुकानें सजी हैं। ठंडे-मीठे पानी की छबीलें लगी हैं। आज भी यहां रौनक रहेगी। पूरे पंजाब से इस मेले में संगत पहुंच रही है। श्री गुरु अर्जुन देव जी की तरफ से स्थापित कुएं को संगत देख धन्य हो रही है। गुरुद्वारा गंगसर में श्री हरगोबिंद सिंह जी भी रहे। मुगलों के समय करतारपुर पर सिखों पर हमले हुए। कुर्बानियां देकर भी गुरु की प्यारी संगत ने पंथक परंपराओं को बरकरार रखा।