बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर के जन्मदिन पर चेतना मार्च
जालंधर | बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर के 127 वें जन्मदिन के मौके पर श्री गुरु रविदास एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट बूटा मंडी की अगुवाई में एक विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी से किया गया।
शोभायात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से सोसाइटी जत्थेबंदियों ने बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर की सुंदर झांकियों, कोरियोग्राफी, ढोल नगाड़े और भांगड़ा टीमों के साथ भाग लेकर शोभायात्रा की शोभा को और बढ़ाया। शोभायात्रा गुरु रविदास धाम बूटा मंडी से चलकर गुरु रविदास चौक, डॉ बीआर अंबेडकर चौक, ज्योति चौक, बस्ती अड्डा, बस्ती नौ से होती हुई सतगुरु रविदास धाम बूटा मंडी में समाप्त हुई। शोभा यात्रा के रास्ते पर विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया जा रहा था।
संगत के लिए लंगर का विशेष प्रबंध किया गया। बूटा मंडी ट्रस्ट की ओर से संगत के लिए मिठाई और नमकीन चावल का लंगर लगाया गया। बूटा मंडी के निगरानी कमेटी सदस्य और समूह ट्रस्टी और क्षेत्र वासियों की ओर से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर सभी का आभार व्यक्त किया।