गौशाला के उद्घाटन पर भक्तों ने निकाली शोभायात्रा
जालंधर | श्री विजयकृष्ण गोस्वामी जी महाराज सेवा समिति ट्रस्ट जालंधर पीठ पर श्री मन माधव गौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज श्री वृंदावन वालों के पावन सान्निध्य में ठाकुर श्री राधावृंदेश जी का तृतीय पाटोत्सव एवं श्री श्रीभूतिकृष्ण गोस्वामी महाराज की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है।
ठाकुर श्री राधावृंदेश देव जी के मंदिर परिसर में “श्री श्रीभूति कृष्ण गोस्वामी गौशाला” का उद्घाटन श्री मन्माध्व गौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य श्री पुण्डरीक गोस्वामी के द्वारा किया गया और भव्य शोभायात्रा महाराज श्री के पावन सान्निध्य में श्री राधारमण देव जी के जयघोष के साथ महामंत्र संकीर्तन के साथ निकाली गई। सायं महाराज श्री पुण्डरीक गोस्वामी ने वृंदा देवी पर अति मधुर वाणी से कथा करके मंदिर प्रांगण में वृंदावन धाम जैसा आनंदमयी वातावरण बना दिया। इस मौके किरण अग्रवाल, कुंवर राज खन्ना, महेश गुप्ता, कमल मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता, राजेश पुरी, हरीश महेंद्रू, राजकुमार कपूर, रामकुमार खन्ना, संजीव बाहरी, जुगल मल्होत्रा, अनिल महेंद्रू, संजीव राजपूत, ललित अग्रवाल, दिनेश पुरी, शाम शर्मा, रशपाल काटल, मोहित नंदा, पुनीत खन्ना, राहुल वैद्य, सागर चावला, पुजारी अशोक मिश्रा, तीर्थ, निर्मल अग्रवाल, रमा मल्होत्रा, सविता वधवा, अभिलाष मल्होत्रा, रेणुका महेंद्रू, अनु पुरी, मोना बाहरी, नीरू गुप्ता, कविता महेंद्रू, किरण सचदेवा, पूनम महेंद्रू, उर्मिल काटल, शिवानी पुरी, दीप्ति खन्ना, मीनू चड्डा, ऋतु धवन, रेणु खन्ना, रेणु शर्मा, शवेता नंदा, तमन्ना, मीना ठाकुर, अंजू ठाकुर, लता, सविता मिश्रा थे।