श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना 16 को
जालंधर | श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दिलबाग नगर बस्ती गुजां में बाबा बालक नाथ जी का 19वां मूर्ति स्थापना समारोह और जन्मदिवस 16 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इसे लेकर कमेटी की मंदिर परिसर में बैठक हुई।
बाबा जी के जन्मदिवस पर मंदिर कमेटी की तरफ से चौकी करवाई जा रही है। जहां सूफी गायक सरदार अली, हरजीत हीरा एंड पार्टी, गौरव भारद्धाज एंड पार्टी बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगे। मंदिर कमेटी सदस्यों ने बताया कि शाम 7 बजे से बाबा जी का गुणगान आरंभ किया जाएगा। संगत के लिए भंडारा का प्रबंध भी किया गया है। मंदिर कमेटी सदस्य जोगिंदर पाल पहलवान, अमृतपाल सिंह, राममूर्ति और सुरेश गुंबल ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया को निमंत्रण पत्र भेंट किया।