हिन्दू-मुस्लिम में फूट डाल रहे राज नेता: मौलाना
जालंधर | सहारनपुर से मौलान निसार अहमद शुक्रवार को जालंधर हाजी आबिद सलमानी के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अमन शांति की दुआ मांगी और कहा कि आज देश में हिंदू-मुस्लिम एकता में फूट डालने की राजनीति चल रही है, जबकि हकीकत कुछ और ही है। ऐसे लोग अपने मकसद में कभी भी कामयाब नहीं होंगे। क्योंकि लोगों में जागरूकता आ रही है। तीन तलाक बिल पर मुसलमानों को जिम्मेदार बताया। मौलाना ने कहा मदरसों के संचालन का तरीका पूरी तरह पारदर्शी है। मौके पर सलमानी बिरादरी के प्रधान नासिर सलमानी, बारी सलमानी, जावेद सलमानी, मोहम्मद सुलेमान प्रधान ईदगाह कैंट, फरीद सहारनपुर, तंजीम, शहजाद वानिया और आयुब सलमानी मौजूद थे।