एसडी कॉलेज में एमएससी फैशन डिजाइनिंग की सुमन यूनिवर्सिटी में चौथे स्थान पर
जालंधर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एमएससी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर प्रथम का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कुमारी सुमन 550 में से 510 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में चौथे स्थान पर रही कुमारी दलजीत 495 अंक लेकर कॉलेज में द्वितीय स्थान पर रही। ज्यादातर छात्राओं ने यह परीक्षा डिस्टिंक्शन में पास की। कॉलेज का परिणाम शानदार रहा। प्रिंसिपल डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं को बधाई दी।