पहले खुद पीते थे हेरोइन, बाद में बेचनी शुरू कर दी, 2 दोस्त अरेस्ट
जालंधर | थाना डिवीजन-5 की पुलिस ने हेरोइन के साथ दो युवक पकड़े है। इनकी पहचान ईश्वर कॉलोनी के हरिंदर जीत सिंह बिल्ला और कालिया कॉलोनी के दिलजीत सिंह लक्की के रूप में हुई है। एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस काला संघिया रोड पर कांशी नगर के पास नाकाबंदी कर चैकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक पर आए दो युवकों को रोककर तलाशी ली तो पांच ग्राम हेरोइन बरामद की।
पूछताछ में यह बात सामने आई कि लक्की काला संघिया रोड पर पराठे की रेहड़ी लगता है। जहां उसकी बिल्ला से दोस्त हो गई थी। दोनों को हेरोइन का नशा लग गया था। एक महीने पहले ही दोनों ने हेरोइन बेचने का काम शुरू किया था। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पता चल सके कि वह नशा कहां से लेकर आते थे।