पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार रात कैंडल मार्च निकाला। जिला प्रधान दलजीत सिंह आहलूवालिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और वर्कर कांग्रेस भवन से डीसी ऑफिस के मेन गेट तक गए और ऑफिस गेट के बाहर कैंडल जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला प्रधान आहलूवालिया ने कहा कि उन्नाव, कठुआ जैसे गैंगरेप मामले से सारा देश गुस्से में है। भाजपा के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। कैंडल मार्च में पूर्व डिप्टी मेयर तरसेम लाल भारद्वाज, हरिपाल सौंधी, राणा रंधावा, अशोक गुप्ता, सतनाम बिट्टा, काकू आहलूवालिया, गीत रतन खैरा, राजीव टिक्का, मोना गिल, राजेश अग्निहोत्री, राजेश पदम, अमृत खोसला, राजकुमार राजू, राजेश भट्टी, धीरज घई, एडवोकेट हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।

नेता बोले- केंद्र में भाजपा के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा

कांग्रेसी नेताओं ने डीसी ऑफिस गेट के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

खबरें और भी हैं...