बाबा लाल दयाल मंदिर, श्री गुरु रविदास भवन समेत 3 जगह चोरी
सिटी में सक्रिय चोर प्रताप बाग स्थित बाग लाल दयाल मंदिर, लिंक रोड स्थित श्री गुरु रविदास भवन और भार्गव कैंप के आजाद नगर में करियाना शाॅप में चोर में चोरी कर गए।
श्री गुरु रविदास भवन के हेड ग्रंथी दिलबार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तड़के चार बजे सोकर उठे तो पता चला था कि अंदर रखे गैस के दो सिलेंडर चोर ले गए थे। पहले कमरे और फिर लोहे के संदूक के ताले तोड़ अंदर रखा कीमती सामान ले गए। थाना-4 की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है।
भार्गव कैंप में दुकान से 15 हजार की चोरी
बाबा लाल दयाल मंदिर कमेटी के सदस्य अनिल कुमार ने कहा कि सुबह 4 बजे मंदिर आए तो गोलक का ताला टूटा हुआ था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें एक चोर नजर आया है। वहीं, भार्गव कैंप के आजाद नगर में चोर करियाना स्टोर के ताले तोड़कर राशन और 15 हजार रुपए ले गए। न्यू र| नगर के रहने वाले पारस चौधरी ने बताया कि तड़के उन्हें कॉल आई कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर राशन, चॉकलेट और कैश ले गए। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबा लाल दयाल मंदिर में जांच करती पुलिस टीम।