पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • बाइक पर आए लुटेरों ने पेंटर को थप्पड़ मार मोबाइल लूटा

बाइक पर आए लुटेरों ने पेंटर को थप्पड़ मार मोबाइल लूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | न्यू विज नगर में बाइक सवार दो लुटेरे पेंटर अखिलेश कुमार को थप्पड़ मारकर मोबाइल लूट ले गए। अवतार नगर के अखिलेश ने बताया कि साइकिल पर घर लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसे थप्पड़ मारा। वह कुछ समझ पाता कि लुटेरे जेब से मोबाइल निकालकर फरार हो गए। थाना-2 पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।

सहेली संग स्कूटी पर लौट रही महिला से स्नैचिंग...विजय नगर में सहेली संग स्कूटी पर घर लौट रही महिला का बाइक सवार दो लुटेरे पर्स लूटकर ले गए। पर्स में मोबाइल और 2500 रुपए थे। थाना-2 के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि विजय नगर की मनीषा सिक्का बस्ती नौ से कुछ सामान खरीद कर सहेली के साथ स्कूटी पर घर आ रही थी। तभी बाइक सवार लुटेरे पर्स लूटकर ले गए।

कैंट : पॉलिथीन के इस्तेमाल पर 2 महीने में 85 चालान
जालंधर कैंट | कैंट बोर्ड प्रशासन ने पॉलिथीन में सामान बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसा है। प्रशासन द्वारा चालान काटने के साथ-साथ पॉलिथीन बैग भी जब्त किए गए। एसके यादव ने बताया कि प्रशासन ने फरवरी से लेकर अब तक 85 चालान काटे गए हैं और 30 किलो पॉलिथीन बैग जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि पहले जुर्माना ₹200 से ₹500 होता था, लेकिन अब सीईओ मीनाक्षी लोहियां ने सख्ती के आदेश देते हुए जुर्माना बढ़ाने के लिए कहा। जुर्माना बढ़ाकर ₹1000 से ₹5000 किया जा सकता है । यादव ने बताया दुकानदारों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन वह फिर भी पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...