आईपीएल पर सट्टेबाजी करते पकड़े 6 बुकी को बेल मिली
जालंधर | मखदूमपुरा में मंगलवार रात आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी करते हुए 6 बुकीज को कोर्ट से बेल मिल गई। पुलिस ने 3 दिन पहले रेड मार कर सट्टेबाजी करते लाजपत नगर के बुकी अतुल कुमार जॉनी, प्रकाश नगर के विकास खन्ना उर्फ आशु, बस्ती शेख के गौरव उर्फ दीपा और गुरु नगर के कमल ढल्ल उर्फ विक्की, बस्ती दानिश मंदा की शेर सिंह कॉलोनी के राजीव हैप्पी और बस्ती शेख के सौरभ नारंग उर्फ बुच्ची को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनसे 31 मोबाइल, लैपटॉप, दो एलसीडी, और 35 हजार बरामद किए थे। केस में पुलिस ने दफ्तर मालिक रोमी को भी नामजद किया था। यह बुकी दिल्ली और अबोहर से लाइन लेकर सट्टेबाजी करते थे। इनके खिलाफ थाना डिवीजन-4 में केस दर्ज किया गया है।