तहसील में एक बूथ को लेकर 2 मालिक हुए आमने-सामने
जालंधर | शुक्रवार को तहसील कांप्लेक्स में खुद को एक बूथ का मालिक बताने वाले 2 लोगों के बीच हंगामा हो गया। कंप्यूटर टाइपिंग के बूथ पर अचानक एक व्यक्ति पहुंच गया, जिसने खुद को ओरिजनल अलॉटी बताया। उसने कहा कि बूथ चलाने वाले व्यक्ति ने यहां कब्जा कर लिया है। उसे कोई दूसरा बूथ अलॉट हुआ था, जिस पर कोई और काबिज है।
उनका बूथ कुछ समय से खाली पड़ा था, जिस पर उक्त व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। जबकि बूथ पर कंप्यूटर टाइपिंग का काम करने वाले व्यक्ति ने कहा कि ये उसी का बूथ है और किसी कीमत पर खाली नहीं करेगा। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। तूं-तूं, मैं-मैं की नौबत भी आई। मगर किसी भी पक्ष ने लिखित में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। तहसील से कई सीनियर वसीका नवीस मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत करवाया। दोनों को अगले कुछ दिनों में दोबारा पंचायत में बैठकर बातचीत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद विवाद शांत हुआ।